ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में लगन हो तो महिला कुछ भी कर सकती हैं। महिलाओ ने हाथ से बने हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई गई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  महिला समुहों को बढ़ावा देने के मकसद से नैनीताल के फ्रीमेंशन हाल में 3 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कई जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादो के स्टॉल लगाए गए।

जिसमें हस्तनिर्मित आभूषण, चित्रित कलाकृतियाँ, घरेलू सजावट की वस्तुएँ, शिल्पकला, कपड़े और भोजन जैसे उत्पाद प्रदर्शित की गई।
लक्षिता साह ने कहा प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही महिला समुहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है। जिसमें अच्छे दामों में उत्पाद बेचे जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोग भी काफी पसंद कर रहे है
जानकारी देते हुए आयोजक मंडल की लक्षिता साह ने यह भी बताया कि वह साल में दो बार इन कारीगरों के शिल्प कौशल का जश्न मनाने के लिए एकत्रित होते हैं और उनकी अनूठी कृतियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करते हैं।

जिसमें आभूषण, चित्रित कलाकृतियां, घरेलू सजावट की वस्तुएं, शिल्पकला, कपड़े और खाद्य व्यंजन आदि उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक इसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हम चाहते है कि इसे व्यापक रूप से अन्य जगहों पर भी लगाए ताकि उत्पादकों को अधिक लाभ मिल सके और उनका अधिक प्रसार हो पाए।
इस कार्निवल में कुल 18 उत्पादकों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है जिसमें फुलारी, परुमीता फॉर आर्ट, हैंड क्राफ्टेड ड्रीम, सारंग, पदार्थ, मुस्कोटिया फार्म्स, सतयुग कलेक्शन, सिल्वर मिस्ट, स्नो व्यू ऑर्चर्ड, कुमाउं खंड, सारा क्राफ्ट, वीव्ड बाय दीक्षा, हिल क्राफ्ट, दीक्षा हैंडीक्राफ्ट, वसुधारा, हिमानी कॉर्नर, स्वास्तिक केयर और एस्ट्रो गैस्ट्रोनॉमी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; मैदानों में कोहरे का अलर्ट, तीन जिलों में अलर्ट जारी

You missed

error: Content is protected !!