ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दो बाइक की भीषण भिड़ंत होने से एक युवक की मौत , दो अन्य बाइक सवार घायल

रामनगर। तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 8 बजे नेशनल हाईवे पर रिंगौड़ा के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 20 वर्षीय कार्तिक निवासी विजयनगर काशीपुर की मौत हो गई, जबकि चिंटू निवासी विजयनगर काशीपुर व रमेश सिंह ढिकुली गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक युवक की जान चली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  श्रम कानून के विरोध में आज (12 फरवरी) को उत्तराखंड में बैंक हड़ताल, नैनीताल समेत कई सरकारी बैंक रहेंगे बंद

You missed

error: Content is protected !!