ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दे दी जान

रुद्रपुर। अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में अज्ञात कारणों को चलते फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवती की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलता लिगुराता अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीया प्रिया आर्या पुत्री गोपाल राम ट्रांजिट कैंप राज कॉलोनी में एक किराए के कमरे में रहती थी।

युवती करीब एक साल से सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को प्रिया के आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गई।

यहां कमरा अंदर से बंद होने की वजह से पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में पुलिस को युवती का शव पाइप से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका दिखा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रिया चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

युवती के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती के पास से उसका मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के दंपति ने कर्ज के दबाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज
error: Content is protected !!