ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागूशैलेंद्र बिष्ट बने भाजपा किसान मोर्चा के ओखलकांडा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
खबर शेयर करे -

बाइक लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश

रूद्रपुर। पंतनगर में तीन दिन पहले हुई बाइक लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर दी लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और उनकी कार को टक्कर मार दी।

आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गया। आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर कार छोड़कर पैदल भाग निकले। पुलिस एक नामजद सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 31 मई की रात एसआई सुरेन्द्र रिंगवाल की अगुवाई में कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम सरकारी व निजी वाहन से काशीपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 30 मई को पंतनगर थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट में शामिल अभियुक्त बिना नंबर की ईको स्पोर्ट्स कार से डिबडिबा बिलासपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे हैं। कार को जसकरन निवासी ईसानगर थाना बिलासपुर यूपी चला रहा है और उसमें दो अन्य लोग भी हैं।

इसी बीच टीम को कार हाईवे पर आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक कार को तेजी से भगाकर रुद्रपुर की ओर ले गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों से कार का पीछा कर उसे गाबा चौक से आगे फ्लाई ओवर पर घेर लिया।

हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय और कांस्टेबल विनोद खत्री ने निजी वाहन से उतरकर कार में बैठे आरोपियों से उतरने के लिए कहा लेकिन कार चालक ने उनके निजी वाहन के बोनट को टक्कर मारी और जान से मारने की नियत से पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हादसे में हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के बाएं हाथ में चोट लग गई।

आरोपी गाबा चौक से गल्ला मंडी गए और वहां कार छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। कार का पीछा कर रही पुलिस टीम ने आरोपियों की विभिन्न जगहों पर तलाश की मगर उनका पता नहीं चल सका।

पुलिस ने कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल के हाथ में चोट आई थी।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!