ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

कार में आग लगने से अंदर मौजूद चार लोग जिंदा जले,सभी की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  कार में आग लगने से अंदर मौजूद चार लोग जिंदा जल गए. सभी की मौत हो गई. आग इतनी भयंकर थी कि कार में सवार कोई भी इंसान बाहर नहीं निकल सका. फिलहाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में सवार सभी लोग हरिद्धार गंगा नहाने जा रहे थे।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह के मुताबिक, घटना करीब साढ़े नौ बजे गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग की है.जिस गाड़ी में आग लगी थी, वह सेंट्रो कार थी. उसमें सीएनजी लगी हुई थी. जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई. लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक,आग पर काबू पाने के बाद कार से चार डेड बॉडी बरामद हुईं हैं. इन शवों को देखकर लग रहा है कि कार में तीन बड़े लोग और 1 बच्चा सवार था.इनमें महिला और पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है. सभी डेड बॉडी कंकाल बन चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में सवार सभी गंगा नहाने हरिद्धार जा रहे थे।

इस दौरान पुलिस को कार में गैस सिलेंडर भी मिला है. फायर ब्रिगेड टीम का कहना है कि सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट से कार में आग लगी होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं पुलिस की छानबीन में पता चला है कि यह कार दिल्ली के सोहनपाल के बेटे ओमप्रकाश के नाम पर है. फिलहाल पुलिस कार की नंबर प्लेट के आधार पर कार में सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  राजधानी में छात्रा के अपहरण की कोशिश से हड़कंप, बुर्का पहनकर इंजेक्शन लगाने का प्रयास, सहेलियों ने बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!