ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के मल्लीताल में बिर्टिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल स्थित बिर्टिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। भवन में लगी भीषण आग से भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई लेकिन घर मे रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्लेंमोर कुटीर में लगभग 1:30 बजे पड़ोसियों को भवन में आग उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

बिर्टिश कालीन यह भवन लकड़ी का बना हुआ है जिसमे 2 परिवार निवास करते है। जिसमे ललित तिवाड़ी जो होली की छुट्टी मनाने आज दोपहर ही यहां पहुँचे थे। 

घटनास्थल पर पहुंच कर देखा आग ग्लेन मोर कंपाउंड वार्ड नंबर 10 निशांत स्कूल के पास  ललित तिवारी पुत्र स्वo श्जगदीश चंद्र तिवारी के ब्रिटिश कालीन लकड़ी टीन निर्मित भवन में लगी थी ।

फायर यूनिटो द्वारा MFE से पंपिंग कर होज पाइपों की डिलीवरी लाइन बिछाकर तथा होजरील की सहायता से आग पर पानी डाला गया तथा वाहनों में पानी समाप्त होने पर निकटतम हाइडेंट से पानी भरकर आग को घेर कर पूर्ण रूप से बुझाया गया ।

आग को आस पास के आवासीय भवनो तक पहुंचने से रोका गया आग से कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर एफएसओ  द्वारा बाद समाप्त अग्निशमन कार्य के उपस्थित जन को अग्नि से सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। घटनास्थल  देवेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश कांडपाल , प्रकाश मेऱ 

  अमरदीप सिंह,नानक चंद राणा ,भूपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, मोहन सिंह,किशोर कुमार, नीरज कुमार वीरेश कुमार,रूपा राणा ,कविता आदि कर्मचारी मौजूद थे

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौके पर मौत
error: Content is protected !!