ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कोहली गार्डन, ठंडी सड़क पर भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और वार्ड नंबर 6 के भाजपा प्रत्याशी सरदार गगनदीप सिंह कोहली के समर्थन में एक भव्य सभा का आयोजन सिख संगत के प्रदेश संयोजक सरदार गुरमीत सिंह चंडोक और प्रदेश सह संयोजक सरदार अमनदीप सिंह कोहली के नेतृत्व में करवाया गया।
इस अवसर पर समस्त लोगों ने गजराज बिष्ट जी के सामने प्रमुख समस्याएं रखी जिसमें समस्त हल्द्वानी शहर (गोविंद पूरा, गुरुनानक पूरा, सुभाष नगर, भोला नाथ गार्डन, ऐशबाग, रामपुर रोड, सतीश कॉलोनी, इत्यादि) की फ्री होल्ड की समस्या प्रमुख थी।
इस पर मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट जी ने आश्वासन दिया कि उनके मेयर बन जाने के बाद 1 साल के अन्दर इस समस्या से निदान मिल जाएगा।
इस अवसर पर सिख संगत के साथ सिख समुदाय की सिख फेडरेशन, सुखमनी सोसाइटी, यंग सिख फेडरेशन, यूथ सिख फेडरेशन जैसी संस्थाओं ने भी बड़-चड कर हिस्सा लिया।
इस उपलक्ष्य पर वार्ड नं. 6 के निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह कोहली जी, बलवंत सिंह आनंद, अमरजीत सिंह सेठी, रिंकू गुजराल, सरबप्रीत सिंह सेठी, रिमपी नरुला, कंवलप्रीत सिंह सरना, तनु कीर, सिमरन सिंह सभरवाल, मीती गुजराल, बनी चंडोक, रमन साहनी, मोना भाई आदि गणमान्य एवं सम्मानित नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : डीएसबी परिसर पहुंचीं पूर्व छात्रा डॉ. मंजरी जोशी, यादों को किया ताजा

You missed

error: Content is protected !!