ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारतीय जीवन निगम के द्वारा दो दिवसीय कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रॉयल होटल में 2 दिवसीय भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम एवं शतरंज चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
क्षेत्रीय प्रबंधक एस सी गौतम ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा क्षेत्र के 12 मंडलों के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे है। जिनका एलआइसी द्वारा जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
जिसमें विभिन्न मंडलों के 50 से अधिक विजेता भाग ले रहे हैंI प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री एसo सीo गौतम, प्रादेशिक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हल्द्वानी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री एसo केo वर्मा, प्रबंधक (कार्मिक एवं औo संo) द्वारा मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों एवं आयोजन में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, दिनेश शर्मा (अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर शतरंज) ज़हीर अहमद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (कैरम) बृजेश अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (शतरंज) श्री हरीश तिवारी, श्री अभिषेक पांडे, श्री संजीव सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया तथा आयोजन समिति के सचिव श्री बीo एसo ह्यांकी, शाखा प्रबंधक नैनीताल श्री निखिल चौहान एवं समिति के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में किए जा रहे कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन  पंकज त्रिपाठी ने किया। समिति में श्री केवल भट्ट, अशोक कश्यप, राजेश, करन मेहरा, रवि कांत राजू, हेम कांडपाल, हरीश नयाल, मुकुल सनवाल, श्रीमती मीना एवं मिस पूनम सरोज सम्मिलित रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल दिनांक 25/07/2024 को सांय 3 बजे होगा जिसमें हल्द्वानी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री डीo के o जोशी मुख्य अतिथि रहेंगेI
शतरंज में पुरुष वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
01. दिनेश केo शर्मा
02. बृजेश अग्रवाल
03. गजेंद्र सिंह
04. विजयन्त कुमार
05. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव
06. मृत्युंजय चौधरी

शतरंज में महिला वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
01. तनुजा कौशल
02. पूनम दुबे
03. रेखा गौड़
04. किरन गुप्ता
05. मुकेश कुमारी
06. प्रीती कुमारी

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!