ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बदरीनााथ हाईवे पर छिनका के पास शुक्रवार देर शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे छिनका के पास बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

बाइक में सवार दो युवक छिटककर नदी में जा गिरे। जबकि बाइक हाईवे पर ही पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नदी में बह गए हैं।

बाइक पर लगी प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर दर्ज है। स्थानीय लोगों ने युवकों को नदी में गिरते देखा है। इन दिनों अलकनंदा नदी उफान पर है, ऐसे में युवकों की तलाश करना काफी मुश्किल हो रहा है। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि युवकों के नदी में बहने की सूचना है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर युवकों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नए साल की शुरुआत में दिल्ली में दहशत: 15 दिनों में 807 लोग लापता, हर दिन 54 लोग हो रहे लापता, महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा

You missed

error: Content is protected !!