ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में होटल कर्मचारी ने गटका कीटनाशक, एसटीएच में उपचार के दौरान मौतभीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोगभीमताल क्षेत्र पंचायत की बैठक शिक्षा, सड़क, पेयजल के मुददों पर गंभीरता से कार्य करे अधिकारी–ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट जनता घबराए नहीं — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दिया भरोसा; ईंधन आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही, कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारीभीमताल : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप 
खबर शेयर करे -

भीमताल। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल से जानवरों के लिए चारा काटने के दौरान कई घटनाएं होती हैं,  जिससे कई महिलाएं अपनी जान गवां चुकी हैं, अब खबर है ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम तल्ली पोखरी से जहां एक बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है।

पोखरी की ग्राम सरपंच चंपा देवी, पत्नी दिनेश चंद्र पोखरिया, जो घास काटने पास के ही जंगल गई अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह हादसा पूरे गांव और आसपास के इलाके में गहरे दुख और शोक का कारण बन गया है। चंपा देवी एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और गांव की लोकप्रिय सरपंच थीं।

उनकी अकस्मात मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने ऐसी घटना को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई है। खासकर पोखरी क्षेत्र के लोगों को चेतावनी दी गई है कि घास काटने या अन्य काम के लिए सुरक्षित स्थान चुना जाए।

स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी इस घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा है कि वन क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, एमसीए छात्र ने युवती पर चाकू से किया हमला

You missed

error: Content is protected !!