ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 कैंची धाम मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन,14 जून और 15 जून को ट्रैफिक प्लान बदला

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

भवाली। 15 जून को कैंची धाम में मेले के चलते नैनीताल पुलिस ने अपना रूट प्लान जारी कर दिया है, 14 जून और 15 जून को ट्रैफिक प्लान बदला गया है, 2 दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी, जबकि नैनीताल और कैंची धाम के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी।

सटल सेवा के लिए विभिन्न पार्किंग स्थलों से 300 से अधिक शटल मैक्स, और करीब 80 वर्षों का संचालन होगा, 10 बसें हल्द्वानी रोडवेज और काठगोदाम से 20 KMOU बसें चलेंगी।

कैंची धाम में बनाई गई स्थाई पार्किंग में 250 से अधिक वाहन पार्क कराये जा सकेंगे, इसके अलावा भवाली के आसपास भी अन्य पार्किंग स्थल बनाए गए हैँ।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने वर्चुअल संबोधन में खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

You missed

error: Content is protected !!