ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल रोड के चौड़ीकरण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है।

तीनपानी बाईपास से मंडी तक प्रशासन की टीम सुबह से ही सड़क किनारे मौजूद अतिक्रमणों का निरीक्षण कर रही है।

टीम ने करीब 320 जगहों पर लाल निशान लगाए हैं, जहां लोगों ने सालों से दुकानें या मकान बढ़ाए हुए थे।

पूरी सड़क को 10 किलोमीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा किया जाना है।

अधिकारी बताते हैं कि जैसे ही लोग निशान वाली जगहें खाली करेंगे, वहां तुरंत मशीनें लगाई जाएंगी और सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। यूयूएसडीए भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है ताकि अतिक्रमण हटते ही काम बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके।

कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण

इस बड़े प्रोजेक्ट में कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण भी शामिल है। सिंचाई विभाग ने बताया कि नहर शिफ्टिंग के लिए उन्हें लगभग 6 मीटर अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी। जैसे ही यह जमीन उपलब्ध होगी, बाकी सड़क निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

लाल निशान लगने के बाद स्थानीय लोग परेशान दिख रहे हैं। कई घरों और दुकानों के मालिक सीधे डीएम ऑफिस पहुंचे और मांग की कि सड़क की चौड़ाई कम की जाए, ताकि उनके मकान और दुकानें प्रभावित न हों।

उनका कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं और अचानक इतनी बड़ी कार्रवाई से उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

डीएम ललित मोहन रयाल ने साफ कहा कि सड़क चौड़ीकरण का फैसला बदला नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जितने भी अतिक्रमण स्थल चिन्हित किए गए हैं, उन्हें हटाना अनिवार्य है।

उनका कहना है कि सड़क निर्माण को किसी भी स्थिति में रोकना संभव नहीं है और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्दूचौड़ में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर घायल
error: Content is protected !!