ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल/कोटाबाग। प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत जी के द्वारा प्रवेश समिति का गठन किया गया । जिसमें डॉ. सत्यनंदन भगत को संयोजक और डॉ. भावना जोशी को सह संयोजक ,डा बिंदिया राही सिंह, डॉ. आलोक पांडे सदस्य नामित किये गये।

समर्थ पोर्टल के संयोजक डा हरिश्चंद्र जोशी एवं डॉ. परितोष उप्रेती समर्थ एडमिन बनाया गया । प्रवेश परामर्श समिति में डॉ.हरिश्चंद्र जोशी और डॉ. दिनेश व्यास को नामित किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्र समाधान समिति का गठन भी किया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को काउंसलिंग प्रकोष्ठ में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

कला संकाय के नौ विषयों अर्थशास्त्र ,समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत ,गृह विज्ञान, भूगोल, इतिहास ,हिंदी अंग्रेजी में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश होने हैं।

31/ 05/2024 को शासन के द्वारा प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई थी। समर्थ पोर्टल के संयोजक डॉक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि 31 /5/ 2024 तक 57 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश पंजीकरण करा लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की मजबूत मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

You missed

error: Content is protected !!