ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

नैनीताल में पालिका अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता निखिल बिष्ट ने भाजपा की तरफ से दावेदारी की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आगामी नगर पालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए नगर के मल्लीताल गाड़ी पड़ाव निवासी एडवोकेट निखिल बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को चुनाव में दावेदारी करने की मांग की है।

तल्लीताल स्थित जिला बार में के स्वर्गीय प्रताप भईया सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एडवोकेट निखिल बिष्ट ने कहा कि अगर उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया जाएगा तो वह ईमानदारी से अपना दायित्व निभायेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान एडवोकट निखिल बिष्ट ने कहा कि वह विगत 2007 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मन्त्री, जिला सह संयोजक जिला संयोजक,विभाग सह संयोजक विभाग संयोजक,प्रांत सह-समर्क प्रमुख,प्रान्त सपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य रहे है।

कहा कि वर्ष 2018 से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य रहे है और लोक सभा चुनाव 2024 में विधान सभा चुनाव प्रबंधक समिति में न्यायिक प्रकिया एवं चुनाव आयोग के दायित्व को भली भाँति निभाया है।

इसके अलावा उन्होंने सघ में द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित भी रहें हैं। वह नगर कि सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा से चाल्य काल से जुड़ा हुए है और रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय भी कर चुका है। कहा की वह जिला सत्र न्यायालय एवं उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में विधि व्यवसाय कर रहा है।

कहा की उन्हे छात्र राजनीति से ही उसको राजनीति की अच्छी पकड़ है। कहा की नगरपालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्ष की दावेदारी की जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यदि उन्हे टिकट दिया जाता है तो वह पूर्ण विश्वास है को नगरपालिका में इस बार भारतीय जनता पार्टी ही जितेगी।

यदि किसी अन्य व्यक्ति को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा टिकट दिया जाता है तो में पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि मानकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी का समर्थन करूँगा और पूरी लगन से भारतीय जनता पाटी को जिताने के लिए साथ खड़ा रहूँगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में युवक की आत्महत्या से सनसनी, 9 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी व ससुराल पर गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!