ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा,हल्द्वानी में एक मीटिंग करी गई जिसमे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के व अन्य गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधिकारी व कमेटी के सदस्य मौजूद हुऐ।

मीटिंग में जो कुछ दिन पहले उत्तराखंड के जिला उधम सिंघ नगर के सितारगंज इलाके के गोठा गांव में स्थित गुरद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना हुई की निंदा करी गई।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंघ जी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब समूह संसार के सांझे गुरु है।कोई व्यक्ति केसे उनकी बेअदबी कर सकता है।

ऐसा कृत्य करने वाले समाज के विरोधी है। ऐसे लोगो के ऊपर सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।समस्त हल्द्वानी के गुरद्वारा साहिब के मुख सेवादारो,कमेटी मेंबर्स ने अपील करी की इस कृत्य के पीछे जो भी लोग लिप्त है।

उन पर सख्त से सख्त करवाई की जाए ताकि आगे से ऐसी कोई घटना न हो पाए।साथ ही सभी गुरुद्वारा परभंधक कमेटीयों को गुरुद्वारा साहिब में निगरानी व सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने की अपील करी गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर विराम लग सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

You missed

error: Content is protected !!