ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्कूल में कथित शोषण का मामला, ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को घेरा

बच्चों की शिकायत के बाद एक्शन, प्रिंसिपल पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई

रामपुर के बिलासपुर में सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल पर पॉक्सो केस, अभिभावकों ने की पिटाई

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसेफ पर छात्र-छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल परिसर में उसकी पिटाई कर दी।

अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल बच्चों को सजा देने के नाम पर ‘बैड टच’ करता था। विरोध करने पर उन्हें मारता-पीटता और धमकाता था। बताया जा रहा है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर कई छात्र-छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार 14 फरवरी 2026 को भी एक छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत की गई। छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई, जिसके बाद सोमवार (16 फरवरी 2026) को गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंचे।

वहां प्रिंसिपल से तीखी बहस हुई। आरोप है कि उस समय वह नशे की हालत में था और अभिभावकों को धमकाने लगा। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें :  खाद्य सुरक्षा कानून उल्लंघन पर 12 प्रतिष्ठानों पर ₹4.20 लाख का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!