ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। आज नामांकन वापसी होगी। अब तक की गणित के मुताबिक इस बार अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। जिला पंचायत में नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुजवाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुनीता कुंजवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एक सेट में उनके प्रस्तावक कुंदन सिंह और अनुमोदक रजनी फर्त्याल रहीं तो दूसरे सेट में सुंदर सिंह नेगी और संतोष रहे।

उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर शंभू सिंह रावत ने नामांकन कराया। वहीं, दूसरा नामांकन भाजपा ने कराया। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक मोहन सिंह मेहरा की मौजूदगी में हेमा गैड़ा ने नामांकन कराया। इनके पहले प्रस्तावक भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल और भुवन चंद्र जोशी तो दूसरे प्रेम लटवाल व निर्दलीय जीती मीना शर्मा रही।

उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नेगी ने पर्चा भरा। तीसरा और अंतिम नामांकन यूकेडी से सरस्वती देवी ने कराया। इनके प्रस्तावक किरन नेगी और अनुमोदक सुरेंद्र नेगी बने। तीन बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई।

सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने बताया कि सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। आज नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नामांकन में दिखा समर्थकों का हुजूम जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन में दोनों पार्टियां दल बल के साथ पहुंची हुई थीं।

कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के साथ तीन निर्दलीय के साथ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अपनी अपनी ताकत दिखाई तो वहीं, भाजपा भी पूरे जोश के साथ नामांकन को पहुंची। नामांकन के दौरान कई नेता मौजूद रहे। वहीं, यूकेडी ने सादगी के साथ अपना नामांकन कराया।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी के निर्देश पर भवाली में ताबड़तोड़ कार्रवाई,भवाली में पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का चालान

You missed

error: Content is protected !!