ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिश्तों का कत्ल: पढ़ाई को लेकर विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, ड्रम में मिला धड़

सनसनकी बेटे ने प्रतियोगी परीक्षा के दबाव में पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े कर घर में छिपाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से पैथोलॉजी संचालक थे। 20 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके बेटे अक्षत ने की है।

पुलिस के मुताबिक, 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे बाप-बेटे के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विवाद हुआ था। मृतक अपने बेटे पर पढ़ाई के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे नाराज होकर बेटे ने रायफल से पिता को गोली मार दी। गोली लगने से मानवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से शव के हाथ-पैर काट दिए और कटे हुए अंगों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। जबकि शव के धड़ को घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त रायफल बरामद कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।

फिलहाल आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पहाड़ी आर्मी का 7 वा दिन भैरव चौक धरना जारी न्याय लगाई गुहार!
error: Content is protected !!