ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंकिता हत्याकांड से जुडी एक बड़ी ख़बर है, CM उत्तराखंड द्वारा अंकिता हत्याकांड मामले की CBI जाँच की सस्तुति किये जाने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 11 जनवरी को उत्तराखंड प्रदेश बंद का फैसला वापस ले लिया है।

व्यापार मंडल ने साफ किया की CBI जाँच की सस्तुति के बाद प्रदेश बंद का कोई औचित्य नही रह जाता।

प्रांतीय व्यापार मंडल की पूरे प्रदेश में 383 इकाईयाँ हैं जो प्रदेश स्तर के बड़े मामलों में आंदोलन और बंद के लिहाज़ से बड़ी भूमिका में रहती है।

कई संगठनों ने अंकिता हत्याकांड मामले में 11 जनवरी को बंद की अपील की थी लिहाज़ा CBI जाँच की सस्तुति के बाद प्रदेश बंद का फैसला वापस लिया जा रहा है और बाज़ार पूर्ण रूप से खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मियों से बदतमीजी पड़ेगी भारी! बदतमीजी और हिंसा पर BNS के तहत FIR व ब्लैकलिस्टिंग
error: Content is protected !!