हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित होली महोत्सव में शुक्रवार रामपुर रोड स्थित एक अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अबीर-गुलाल की होली खेली गई।
इस मौके पर होली गायकों की टीम ने कुमाऊनी होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुमित ह्रदयेश, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद थे। होली मिलन महोत्सव में नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट की जिला अध्यक्ष दया जोशी, धर्मानंद खोलिया, पूरन रूवाली, कपिल परगाई, शंकर फुलारा, अमन आर्य ,धर्मानंद खोलिया, ईश्वर दत्त भट्ट विजय गुप्ता, स्वराज पाल, ठाकुर रामपाल, राजाराम शर्मा, शंकर पांडे, महेश कांडपाल ,हिमांशु जोशी, कमल राजपाल, नवीन पंत, मीमांसा आर्य ज्ञानेंद्र जोशी, प्रमोद पंत आदि गणमान्य उपस्थित थे।होली महोत्सव में कई पत्रकारों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन एन यू जे जिला अध्यक्ष दया जोशी ने करते हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी।
















