नैनीताल के भीमताल में हरेला मेले मे कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
भीमताल। आज हरेला मेला के मुख्य मंच पर कई सुंदर प्रस्तुति देखने को मिली । भीमताल के रामलीला मैदान में 6 दिन तक चलने वाले हरेल मेले की धूम है।
हरियाली के प्रतीक इस हरेले मेले में हर वर्ष पेड़ लगाने का संकल्प लिया जाता है जिसके तहत यहां रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यहां मुख्य मंच पर सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें मां नंदा सुनंदा की भव्य झांकी निकाली गई साथ ही स्थानीय डांस एकेडमी के कलाकार द्वारा हिंदी गाने के माध्यम से सुंदर नित्या की प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर नैनीताल की विधायक सहित भीमताल विधानसभा क्षेत्र नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख मौजूद है।
यह मेल नगर पालिका परिषद भीमताल व संयोजक आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा कराया जा रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आई कलाकार मुख्य मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मेले में बाहर से आए दुकानदार वह झूला व्यवसाय इस मेले में आकर खुश नजर आए क्योंकि आयोजकों द्वारा मेले में आए लोगों की अच्छी व्यवस्था की गई है।





