औली हुआ पर्यटकों के लिए गुलजार
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
भारत की सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल औली एक बार फिर से पर्यटकों से गुलजार हो गयी है।
औली में हर दिन सैकड़ो की तादात में देश और विदेश के हर कोने-कोने से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
बता दें की औली मैं अभी भी आधा फीट के आसपास बर्फ की चादर देखी जा सकती है।
वहीं पर्यटक औली के साथ-साथ गोरसो बुग्याल का भी दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटक पहुंचने से उन्हें काफी अच्छा लग रहा है और उनकी रोजी-रोटी काफी अच्छी चल रही है।





