ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अवैध स्मैक का कारोबार करने पर नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को 13.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उप निरीक्षक विरेंद्र चंद्र द्वारा मय हमराही कर्मगाणों के दौराने चैकिंग गोला पार्किंग बनभूलपुरा के पास अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करने पर गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-174/24 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  सरकार के चार साल पर नेता प्रतिपक्ष का हमला: यशपाल आर्य बोले—धामी सरकार का कार्यकाल रहा निराशाजनक
error: Content is protected !!