ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा के पतलोट में बैक आफ बड़ौदा में पिछले कई दिनों से नेटवर्क न होने के कारण बैकिंग सेवा ठप है।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र से गरीब जनता अपने घरेलू काम चलाने के लिए बैंक सौ किलोमीटर दूर से पहूंचते है।

लेकिन निराश होकर घरों को लौटना पड़ता है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जिससे ग्रामीण जनता में भारी रोष है आए दिन महिलाएं विकलांग जन अपनी तनख्वाह लेने के लिए बैंक पहुंचते हैं।

लेकिन पूरा दिन बर्बाद करने के बाद उन्हें कुछ हासिल नहीं हो पता है इसको लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने पतलोट में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों से समस्या का निराकरण करने की मांग की तो उन्होंने कहा कि बैंक में नेटवर्किंग व्यवस्था न होने के कारण पिछले 20 दिनों से कोई भी काम ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।

जिससे ग्रामीण जनता परेशान है हरीश पनेरु ने कहा कि शासन प्रशासन को इस और संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में 4 जून के बाद उग्र प्रदर्शन करेंगे।

क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को परेशान हालत में नहीं छोड़ सकते इसलिए समय रहते शासन प्रशासन बैंक ऑफ़ बडोदा एवं बीएसएनल विभाग तत्काल नेटवर्किंग व्यवस्था में सुधार करें अन्यथा परिणाम भुगतने को जिम्मेदार अधिकारी तैयार रहे।

यह भी पढ़ें :  2900 पीआरडी जवानों की छुट्टी, थानों और यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा असर

You missed

error: Content is protected !!