ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित भालूगाढ़ झरना, और नदिया भारी बारिश से आये उफान में

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। मुक्तेश्वर स्थित भालूगाढ़ झरना,जहां आप पर्यटन सीजन में मजे लेते हैं, उसका आज का हाल देखकर आप सहम जाएंगे।
नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बरसात ने नदी नालियों को उफान पर ला खड़ा किया है।

ऐसे ही पर्यटकों का फेवरेट माना जाने वाला भालूगाढ़ झरना भी असामान्य हो गया है। इस झरने में पर्यटक गर्मियों की छुट्टियों में खूब तफरी करते हैं, लेकिन आज इसे भेखकर भय लग रहा है।

झरने में मठमैले पानी की इतनी तेज रफ्तार देख कोई भी एक बार के लिए सिहर जाएगा। हल्की मदमसत चाल में बहने वाला ये झरना तेज बरसात के कारण उग्र हो जाता है।

पानी का तेज बहाव आसपास के घरों और अस्थाई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाता है। क्षेत्रवासी बरसात के दिनों में इस जगह से दूर हट जाते हैं और पर्यटकों को यहां जाने की अनुमाती नहीं होती है।
बरसात से मुखतेश्वर और रामगढ़ में भी कई मार्गों में पानी नदी नालों को छोड़कर सड़क में बह रहा है। पोखराड़ गांव में बना रपटा और काशियालेख जाने वाला मार्ग बंद हैं।

यह भी पढ़ें :  दिल दहला देने वाली घटना : ऑनलाइन गेमिंग लत से एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

You missed

error: Content is protected !!