ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में वन विभाग के द्वारा फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से बचाने के लिए माॅक ड्रिल का परीक्षण किया गया

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वनाग्नि (Forest Fire) की आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए वन विभाग, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और सहायता समूह की महिलाएं व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से मनोरा पीक व भवाली के पाईस के जगलो और छकाता रेंज में मॉक ड्रिल की। यह अभ्यास अग्नि नियंत्रण, त्वरित कार्यवाही और अंतर-विभागीय समन्वय को परखने और मजबूत करने के लिए किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विभाग के कर्मचारियों को फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर लाइन काटने, ड्रोन, सहित इंटरनेट के इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

   डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि फायर लाइन काटने से जंगलों में लगने वाली आग पर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा फायर सीजन के दौरान किराए पर वाहन लिए जाएंगे ताकि समय पर मौके पर पहुचकर आग पर काबू पाने के साथ ही अप्रिय धटनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

ए.डी.एम.विवेक राय ने कहा कि मौसम गरम हो गया है, पतझड़ का मौसम है। पत्ते गिरते हैं आग लगने की घटना की संभावना बढ़ जाती है। नमी की कमी से आग तेज हो जाएगी।

फारेस्ट ने आज सभी विभागों का सहयोग लेकर मौक ड्रिल किया। यहां लगी आग को बुझाने और एक घायल को उठाकर ले जाने का अभ्यास कर रहे हैं। इससे सभी को मदद मिलेगी और आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी। 

डी.एफ.ओ.आकाश गंगवार के अनुसार आज प्रदेशभर में मौकड्रिल का आयोजन किया गया है। इसमें, एक फायर सिचुएशन बनाकर उसे रोकने की ड्रिल की गई, जिससे जगह की वस्तुस्थिति समझ में आ गई है। आज पाइनस में फायर पॉइंट बनाकर उसपर जल्द से जल्द काबू पाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने श्री राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
error: Content is protected !!