ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बेतालघाट में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में हुए शामिल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल/बेतालघाट। एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी हुए भाजपा में हुए शामिल। बेताल घाट के गांव डोल कोर्ट में आज भाजपा नेता है हेम आर्य के नेतृत्व मे एक दर्जन से अधिक सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टीका सिंह जलाल के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेम चंद्र आर्या ने लोगों के साथ घर-घर जाकर संसद के लिए मांगे बोट।

आज भाजपा के चल रहे जनसभा संपर्क कार्यक्रम के तहत छोटे से समारोह में पिछले 50 वर्षों से अधिक कांग्रेस से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता टीका सिंह ने अपने कुछ कांग्रेसी सहयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी के विकास और मोदी जी की तरह सराहनीय कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में का दामन थामा।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि दूर दराज के गांव में भी मोदी जी की नीतियों और उनके द्वारा सराहनी कार्यों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को बधाई दी इस अवसर पर दीवान सिंह मेहरा सरपंच सिरौली हेमंत मेहरा हीरा सिंह जलाल धनियाकोट मदन जलाल महेंद्र सिंह हरली ईश्वर सिंह बोरा जीवन सिंह मदन सिंह धीरज सिंह जलाल भगवान सिंह और उमेश जोशी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ
error: Content is protected !!