पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे भीमताल,जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भीमताल में पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भीमताल के निजी होमस्टे में उन्होंने स्थानीय लोग और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने विधानसभा में आज जो समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया है उसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे। यह अच्छी बात है कि उत्तराखंड कि इससे लाने में आगे रहा है। सभी को एक कानून के तहत न्याय मिलेगा कहा कि जब से उन्होंने महाराष्ट्र से राज्यपाल का पद छोड़ा है।
तब से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि आप रिवर्स माइग्रेशन चाहते हैं आत्मनिर्भर भारत चाहते हैं। वह भी उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी प्रयास कर रहे हैं उसके लिए मैं अपना समय देना चाहता हूं उत्तराखंड को आत्म निरभर बनाने में सहयोग देंगे।
इसके लिए उनके कार्यकर्ता बेहतर कार्य कर रहे है। दुग्ध डेरी, होमस्टे में काम कर रहे हैं तो सरकार केंद्र की और प्रदेश की इसमें बहुत ज्यादा सहायता कर रही है।कहा की वह जगह-जगह जाकर के लोगों से सम्पर्क कर रहे है प्रदेश को आगे बढ़ने के लिए हर सम्भव प्रयास भी कर रहे है इस बीच उन्होंने बेहतर कार्य करने वालो की भी सराहना की।
लोगो को भी प्रेरणा दी। अब कई लोगो द्वारा कीवी,सेव की अच्छी पैदावार की जज रही है जिस से प्रदेश व किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।





