ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चैकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन व श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण मे  जगदीप नेगी थानाध्यक्ष की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक कार के चालक को वाहन को तेजी एवं लहराकर चलाते हुए पाया गया।

जिसे रोककर चैक किये जाने पर चालक शराब के नशे में पाए जाने पर चालक का मेडिकल कराकर वाहन संख्या UK04TA5383 को MV ACT की धाराओं में सीज कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तारी अभियुक्त विरेन्द्र सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी गांव हाट बसुरीशेरा बगवालीपोखर थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोडा
वाहन संख्या UK04TA5283 स्विफ्ट कार को सीज किया गया। 

यह भी पढ़ें :  महिला आयोग जनसुनवाई: पति शराब पीकर करे मारपीट तो महिलाएं आत्मरक्षा के लिए रखें डंडा – उपाध्यक्ष
error: Content is protected !!