ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल में लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल।  आज लोकसभा प्रत्याशी भाजपा अजय भट्ट द्वारा भीमताल बायपास रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन व शुभारंभ किया गया इस मौके पर पहुंचे अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इसके साथ ही अपने भीमताल विधानसभा चुनावी कार्यालय में पूजा अर्चना कर यहां पर कार्यकर्ता के साथ बैठक का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं।

जिसके जरिए जनता इस क्षेत्र से उनको भारी बहुमत से जिताएगी और प्रधानमंत्री को दोबारा सत्ता पर काबिज करेगी लेकिन पत्रकार द्वारा प्रश्न पूछने पर की कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इस बार वोट का बहिष्कार किया है तो

निवर्तमान सांसद ने कहा कि उन्होंने उन ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत विकास कार्य किए हैं चाहे सड़क की बात हो चाहे फसल बीच देने की बात हो उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वोट न देने को लेकर कहा कि वह चाहे मुझे वोट ना दे चाहे किसी और को दें लेकिन उन्हें वोट देना चाहिए। ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में संसद के प्रति नाराजगी दिखाई दी है। जिसको लेकर वर्तमान सांसद ने यह बात कही। साथ में मौजूद सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विधायक राम सिंह कैड़ा, बलवंत सिंह भोरियाल, कमला आर्य,संदीप पांडे, अनिल चुनौतियां, सुनीता पांडे, भावना पांडे, चित्र जोशी, जया बोरा, दीपक पांडे, कमलेश रावत, आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बुलेट, दो छात्रों की मौत
error: Content is protected !!