ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस टिकट से सांसद का चुनाव लड़े प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज भीमताल पहुचे।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। नैनीताल उधमसिंह नगर से कांग्रेस टिकट से सांसद का चुनाव लड़े प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज भीमताल पहुचे। यहां उन्होंने एक निजी होटल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा की।

भीमताल पहुचे प्रकाश जोशी ने ग्राम पंचायत व नगर स्तर पर इकाइयों का गठन के साथ ही कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठन बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा आने वाले चुनाव को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके। और आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : EVCPL क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा; गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजन के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!