ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल विधानसभा में गांव-गांव चौपाल, हरीश पनेरू ने सुनीं ग्रामीण-महिला-युवाओं की समस्याएं

भीमताल क्षेत्र में फसल बीमा क्लेम न मिलने, बाघ के आतंक और नोटिसों से परेशान ग्रामीण — आंदोलन की चेतावनी

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, धानाचूली, गगुवाचौर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों, महिलाओं तथा युवाओं की समस्याएं सुनीं।

चौपाल में ग्राम गगुवाचौर, कौल व धानाचूली के किसानों ने बताया कि कई वर्षों से फसल बीमा कंपनी और सरकार द्वारा धारी, भीमताल, रामगढ़ व ओखलकांडा क्षेत्र में फसल नुकसान के बावजूद उन्हें बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने इसे गंभीर आर्थिक अन्याय बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीण महिलाओं ने क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि वन्यजीवों की लगातार आवाजाही से पशुधन और लोगों की सुरक्षा खतरे में है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

वहीं बेरोजगार युवाओं ने विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नोटिस जारी कर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया। युवाओं का कहना है कि पहाड़ के मूल निवासियों के हितों की अनदेखी की जा रही है और आजीविका के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं।

इस मौके पर हरीश पनेरू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे उनकी हर समस्या में साथ खड़े रहेंगे और सभी मुद्दों को शासन-प्रशासन व सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनसहयोग से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!