ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में बोराकुन में ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया

परमिशन के नाम पर बाहरी बिल्डरों द्वारा पहाड़ी का सीना किया जा रहा है छलनी, प्रशासन पर लगाया मिली भगत का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल बोराकुन में आज कुछ ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा उनके गांव के ऊपर पहाड़ी काटी जा रही है।

जिससे उनके गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन द्वारा पहाड़ी को काटा गया है और यहां से अवैध खनन किया गया।

उन्होंने प्रशासन से इस पहाड़ी का जियोलॉजिकल सर्वे करने की मांग की और कहा कि खड़ी पहाड़ी को परमिशन के नाम पर काटा जा रहा है जिस कारण ग्रामीण भयभीत है।

उनका आरोप है कि अभी आने वाले समय में बरसात होगी जिस कारण पहाड़ी से मालवा उनके घरों में जाग घुसेगा उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की मदद से बाहर से आए यह बिल्डर मनमानी कर रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर कई गंभीर आरोप लगाए। इस प्रदर्शन में गांव की ग्रामीण महिला भी शामिल हुई वहीं बिल्डर का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

वह नियम तहत कार्य कर रहे हैं उनके पास इस कार्य की परमिशन भी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 फरवरी 2026
error: Content is protected !!