ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा  दिनेश सिंह फर्त्याल और एसओजी प्रभारी  राजेश जोशी के नेतृत्व में दिनांक 09 जनवरी 2026 को एसओजी एवं थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कुल 190 अदद अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 06/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम – मो. दानिश उर्फ पिण्डारी
नैनीताल पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी नशा तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करंट का कहर: निर्माणाधीन भवन में हादसा, मजदूर झुलसा, पड़ोसी मकान में फैली बिजली से भारी नुकसान
error: Content is protected !!