ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र और रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 फरवरी 2026 को चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान धानाचूली बैंड से भीमताल की ओर आ रही एक अल्टो कार (UK06K4585) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेंद्र सिंह नगरकोटी (27), बॉबी नगरकोटी (24), नीतीश नगरकोटी (30) और शिवांश रावत (23) निवासी थाना मुखानी, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत थाना भीमताल में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा के झड़गांव तल्ला में 27 फरवरी को लगेगा एचपी गैस KYC शिविर
error: Content is protected !!