नैनीताल के मंगोली और भीमताल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। भीमताल और भवाली व मंगोली में आज धर्म, संस्कृति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला, जहाँ विराट हिंदू सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा।
मातृशक्ति द्वारा पावन कलश यात्रा का शुभारंभ कैचूला देवी मंदिर से किया गया। भक्ति गीतों, जयकारों और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला ग्राउंड, मल्लीताल तक भव्य यात्रा निकाली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इसके पश्चात सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूज्य गौरांगी जी महाराज का दिव्य सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
अपने संबोधन में उन्होंने धर्म, संस्कृति और समाज में जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने और समाजहित में आगे आने का आह्वान किया।
तो वही नैनीताल के मंगोली में विराट हिंदू हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में स्वामी सच्चिदानंद स्वामी पहुंचे मंगोली के आसपास के गांव ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन के लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी सच्चिदानंद स्वामी का जोरदार स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।
विराट हिंदू सम्मेलन में लोगों ने और मातृशक्ति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया सच्चिदानंद स्वामी ने कहा की देवभूमि का हर हिंदू आज जाग गया है जो सबसे बड़ी शक्ति जो दिख रही है मातृशक्ति इस सम्मेलन में अपने बहन बेटियों को बच्चों को लेकर पहुंचे हमने जो संदेश देना था वह हमारे बहन बेटियों तक पहुंच रहा है। और लोगों पर बहुत उत्साह भी देखने को मिल रहा है शहर और गांव के लोग इस विराट हिंदू सम्मेलन में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।
इस कार्यक्रम में मौजूद थे हेमचंद आर्य, प्रकाश आर्य, श्याम सिंह, चंद्रशेखर कार्की,अध्यक्ष – श्री गणेश सिंह महरा
कुंदन सिंह अधिकारी, विक्रम जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट,कनवाल, श्री तिलोक राठौर, जीवन नेगी,प्रेमा मेहरा,गोविंद सिंह अधिकारी, हेमंत कनवाल, कीर्ति आर्या, देवेंद्र सिंह मेहरा,
मीडिया प्रभारी गौरव गोस्वामी मंच संचालन दीवान सिंह हरेंद्र कठायत,गणेश सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, हेम बहुखण्डी, नंदन सिंह कोटलिया सूरज अधिकारी, मुकेश महरा, गिरीश जोशी,दीपक मेहरा, मनोज पंत, गीता देवी, दीपक कनवाल, केशव पंत, विजय गोस्वामी, विजय बिष्ट, संजू बुढलाकोटी आदिििलोग मौजूद थे।

