हल्द्वानी। रविवार को प्रशासन दिनभर शहर में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों और दूध डेयरी में छापा मारा। वही नगर निगम ने पॉलिथीन को लेकर दिनभर हल्द्वानी में छापेमारी की गई। छापेमारी कर शहर में कई जगह कार्रवाई की गई है।
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी कर कार्यवाही की हैं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अगवाही में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए सील करने की कार्यवाही की। झोलाछाप डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वह कहीं पर भी दवाइयां नहीं देंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
उधर नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी कार्यवाही में लगभग 2 कुंतल सिंगल युजड प्लास्टिक एवं उससे बने सामग्री को ज़ब्त किया गया। रुपया 4000/ की चलानी कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट व जेई अंकित बोरा द्वारा की गई।














