ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जंगल में आग लगने से बाइक बुरी तरह जलकर स्वाहा हुई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। सलडी के जंगल में आग लगने से बाइक जलकर स्वाहा। वन विभाग और दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

नैनीताल जिले के भीमताल हल्द्वानी मार्ग में सलडी के जंगल मे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वो सड़क तक पहुँच गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक को अपने चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि घटना के दौरान बाइक में कोई मौजूद नही था वरना बडा हादसा हो सकता था। जंगल आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंआ फैल गया।

सूचना के बाद दमकल विभाग और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें :  देहरादून : वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, स्कूटी सवार युवकों ने की मारपीट

You missed

error: Content is protected !!