अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है. विधानसभा चुनाव में राज्य की 60 सीटों में से 46 सीटें बीजेपी को मिली हैं. चुनाव में नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPEP) ने 5, पिपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (PPA) ने 2, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 3 और कांग्रेस ने मात्र 1 सीट पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा, तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी इस चुनाव में अपना परचम लहराया.
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। प्रदेश की 50 सीटों पर आज मतगणना चल रही है। रुझानों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।
रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनईपी 6 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य के खाते में 6 सीटे जाती नजर आ रही है। गौर करने वाली बात है कि 10 सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।
59 सीटों पर रुझान
अभी तक 60 में से 59 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं जिसमे 47 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। जिसमे से 17 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है जबकि 30 सीटों पर आगे है। वहीं नेशनल पीपुल्स पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
बता दें कि आज सुबह 6 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना चल रही है। प्रदेश में 50 विधानसभा सीटों पर मतों की गणना चल रही है। प्रदेश की 60 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।
प्रदेश में 50 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुए थे। प्रदेश में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है।
शुरुआती रुझान की बात करें तो 48 सीटों पर रुझान आ गए हैं, जिसमे से 34 पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि एनपीपी 6 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। अन्य दलों की बात करें तो 7 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में जहां भाजपा 10 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है तो दूसरी तरफ 33 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। प्रदेश में बहुमत के लिए 31 सीटों की आवश्यकता है।
पिछले चुनाव का हाल
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2019 में भाजपा ने यहां सरकार बनाई थी। उस समय भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में जनता दल युनाइटेड ने 7, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5, कांग्रेस ने 4, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें आई थीं।














