खबर शेयर करे -

स्वतंत्रा दिवस की 78वे कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य अतिथि ग्रह में बैठक की

15 अगस्त को भव्य रैली का किया जाएगा आयोजन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। इस बार देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसकों लेकर प्रधानमंत्री ने सभी देश वासियों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है।

स्वतंत्रा दिवस की 78वे कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर आज नैनीताल जिले के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र ढैला ने राज्य अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया भाजपा कार्यकताओं द्वारा घर घर झंडा वितरण करने के साथ ही 13 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर में झंडा यात्रा निकालने के साथ ही शहीद स्मारक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

देवेंद्र ढेला ने कहा 15 अगस्त के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को भारत की स्वतंत्रता के 78वें वर्ष का सम्मान करने के लिए तिरंगा ले जाने और फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर हर बूथ पर 100 घरों पर तिंरगा झंडे लगाएंगे। इसके अलावा मल्लीताल चीना बाबा से तिरंगा यात्रा मल्लीताल बाजार होते हुए पंत पार्क पर समापन होगा।

14/08/2024 को विभाजन विभीषिका दिवस पर एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उसी दिन शाम को महापुरोषों के स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नैनीताल मंडल के प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने सभी कार्यकर्ता से कहा की बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों को मिलकर सफल बनाने का प्रयास करें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह बिष्ट तथा संचालन महामंत्री मोहित लाल साह ने किया, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक श्री भुपेंद्र बिष्ट, सह संयोजक संतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधी गोपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह पडियार,विमला अधिकारी,जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, आशू उपाध्याय,तारा राणा, विक्रम सिंह रावत, मीनू बुधलाकोटी,कैलाश रौतेला,मारुति नंदन साह, प्रो. डॉ. ललित तिवारी,मनोज जगाती,जगमोहन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, ललित ढैला,राजेंद्र सिंह अधिकारी,रितुल कुमार,सागर आर्या,विकाश जोशी,नंदन सिंह,सुंदर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार,हीरा सिंह अधिकारी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रेम सागर,चंद्र खन्ना,चंदन सिंह चमियाल,भगवत रावत,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,दीप भट्ट,हरिश तिवारी,विकाश जैसवाल,प्रमोद सुयाल, मनोहर कार्की,आशीष बजाज,भारती कैड़ा,मधु बिष्ट, ममता बधानी,तुलसी डालाकोटी,सुनीता रावत,अमिता साह,मीरा बिष्ट, विक्रम सिंह राठौड़,कलावती असवाल,अरुण कुमार, हिमांशु उपाध्याय,निखिल बिष्ट,अतुल कुमार, प्रकाश चंद्र,मोहन सिंह रावत,संतोष साह, ज्योती गोस्वामी,लता दफौती, वैभव जोशी,गणेश मेहरा, वीरेन्द्र कुमार, रचित तिवारी,हीरा सिंह अधिकारी,
पंकज साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  नौकरी का झांसा देकर विदेश में बेचने का मामला, तीन युवक लौटे