ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  भीमताल पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया

यहां एक निजी होटल में बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया इस मौके पर स्थानीय विधायक ने भीमताल क्षेत्र में सड़कों की समस्या से अवगत कराया।

भीमताल बाईपास में नहर कवरिंग सहित भीमताल विधानसभा में सड़कों का विस्तार के लिए ज्ञापन भी दिया गया वहीं सड़क एवं राज्य मंत्री ने कहा कि वह इस और कार्य कर रहे हैं।

जल्द ही काठगोदाम नैनीताल को टू लेन करने की बात कही वहीं इसके साथ ही कैंची धाम बाईपास और कैंची धाम में टनल बनाने के साथ ही कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ा जाएगा।

इसको लेकर भी केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जो कार्य हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री से बात करके वह कार्य को शीघ्र किया जाएगा और धन की कमी कहीं पर नहीं आने दी जाएगी, आने वाले समय में राज्य को राज्य से जोड़ने की योजना के साथ समय की बचत हो इसका भी प्रयास इन वर्षों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिला बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अरुण सिंह बिष्ट अध्यक्ष, संजय सुयाल सचिव बने
error: Content is protected !!