ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  देश की सरहद पर कई भाई ऐसे है, जो पूरे देश की बहनों की रक्षा कर रहे हैं। अपने सैनिक भाईयों का मनोबल बढ़ाने के लिए हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसायटी (हर्डस) द्वारा पूर्व वर्षों की भांति रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी स्व० श्री बालकिशन देवकी जोशी चेरीटेबल ब्लड बैंक, बसंत विहार, छोटी मुखानी में दिनाँक 19 अगस्त 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

 इस अवसर पर डॉ विनोद जोशी, डॉ मनोज पांडे, डॉ जीवन उपाध्याय, डॉ गौतम रावत, तपन सुयाल, धीरज सुयाल इत्यादि ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया।

रक्तदान शिविर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो अतुल जोशी, अवकाश प्राप्त वनस्पति विज्ञानी व हर्डस के समन्वयक डॉ एस डी तिवारी, नैनी श्री जोशी, अशोक उप्रेती, डॉ पंकज उप्रेती, डॉ पी एन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेज रफ्तार का कहर: नाबालिग स्कूटी सवारों ने व्यापारी को मारी टक्कर, कई हादसों में लोग घायल
error: Content is protected !!