ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में 5 जून तक चलने वाले पुस्तक मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी एवं दो विधार्थी नैतिक एवं खुशी द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

इस मेले का आयोजन वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन हल्द्वानी के द्वारा किया गया है। इस मेले में विद्यालय में लगभग 1500 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की गई।

पुस्तक मेले में शैक्षणिक स्तर की पुस्तकों के साथ-साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकें आध्यात्मिक पुस्तकें और बच्चों की रंग बिरंगी चित्रों से सजी हुई पुस्तकें उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि बच्चों को पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। पाठ्यक्रम से हटकर भी ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने से जीवन को एक नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज पांडेय, हेम पन्त, बृजेश जोशी, सैम स्मिथ, भूपिंदर परिहार सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस मेले का समापन 5 जून को होगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कियो किशन कराटे फाउंडेशन का बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट संपन्न, 28 बच्चों ने दी परीक्षा

You missed

error: Content is protected !!