ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिला कोर्ट के बाद अब उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छानबीन में जुटी

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल । ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय को सील कर दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य सभी न्यायाधीशों को कोर्ट रूम से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

न्यायालय में चारों तरफ अंदर बाहर से खोजबीन चल रही है। न्यायालय में बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, भारी पुलिस बल समेत उच्चाधिकारी मौजूद।

सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में प्रवेश के गीतों को बंद कर दिया गया है जबकि न्यायालय के सामने से गुजरने वाले आम जनता के एक गेट को बंद किया गया है।

हालांकि कोर्ट नंबर 4, 5 और 6 में न्यायाधीश काफी देर तक बैठे नजर आए थे। अधिवक्ता न्यायालय परिसर के मैदान में एकत्रित हैं। न्यायालय में बैठक चल रही है।

     बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल के कार्यालय में एक धमकीभरा ई मेल आया जिसके पूरे न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।

इसमें पुलिस की सभी विंग अपने कार्य को कर रही हैं और दोपहर भोजन के बाद सभी न्यायालय दोबारा अपना स्थान लेंगी।

उन्होंने ये भी कहा कि हाई कोर्ट और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे सेनिटाइज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में फर्जी दस्तावेज़ों का जाल: 500 जाली आधार-पैन बनाकर 300 को सिडकुल में दिलाई नौकरी

You missed

error: Content is protected !!