ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चौपाटी काठगोदाम में अराजकता, धमकी, हमले में ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज पूर्व में भी अलग-अलग जनपदों में अभियोग पंजीकृत, पति समेत कई साथियों में भी हुई FIR

काठगोदाम चौपाटी में महिला से अभद्रता और मारपीट, पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज  किया मुकदमा 

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में काठगोदाम थाना क्षेत्र की चौपाटी में एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ज्योति अधिकारी, उनके पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी सहित 7–8 अन्य लोग काठगोदाम चौपाटी पहुंचे और वहां उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, उनकी बेटी को उठाने की धमकी दी और उनके साथ हाथापाई भी की।

शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, हुड़दंग, अभद्रता या कानून हाथ में लेने जैसी किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चौपाटी जैसे स्थानों पर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने आते हैं और वहां भय या अफरातफरी का माहौल पैदा करना गंभीर अपराध है।

ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  ऑनलाइन गेमिंग में युवक ने डुबोए पिता के पौने दो करोड़ रुपये, युवक को लगा बड़ा चूना

You missed

error: Content is protected !!