ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार में प्रेम का खौफनाक अंत, सनकी प्रेमी ने सरेराह काटा गला

हरिद्वार।  सिडकुल इलाके में सोमवार को एक सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मौके से ही दबोच लिया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन हाल ही में अनबन के चलते बातचीत बंद थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  होलिका दहन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30वें फागोत्सव पर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!