हल्द्वानी। अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मलिक जिसे दिनांक 28/03/2024 को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
आज जांच अधिकारी द्वारा अब्दुल मोईद की 2 दिन की पुलिस रिमांड लेने के लिये न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हल्द्वानी के यहाँ प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिस पर अब्दुल मोईद के अधिवक्ता मनीष पाण्डेय के द्वारा विरोध दर्ज किया गया।
अधिवक्ता मनीष पाण्डेय की द्वारा न्यायालय के समक्ष रखे गये तथ्यों से न्यायालय पूर्ण रूप से संतुष्ट हुआ और पुलिस द्वारा मांगी जा रही रिमांड के उचित आधार ना पाये जाने के कारण ख़ारिज कर दिया गया ।





