नैनीताल बल्दिया खान में पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्वजों की दूरदृष्टी सोच हरेल त्योहार पर चौड़ी पत्ती पेड़ व फलदार वृक्ष लगाए
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। उत्तराखण्ड की संस्कृति
व पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व हरेले के अवसर पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक मनोरा रेंज के बल्दियाखान में फलदार चौड़ी पत्ती के पौधों का वन विभाग अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया व इनके संरक्षण का संकल्प लिया।
सभी से पेड़ो के संरक्षण की अपील की इस संदेश के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा हरेला पूजन भी किया।
प्रमुख ने कहा पर्यावरण संरक्षण की कल्पना तभी साकार है जब हम सभी अधिक मात्रा में पेड़ो को लगाने के साथ उनका संरक्षण करे प्रमुख ने चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगाने की सभी से अपील की जिस संदर्भ में उन्होंने विगत दिवस सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यावरण मंत्री को पत्र भी लिखकर चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगाने की मांग की थी।
जिस से ओर आग की घटनाओं में कमी आएगी वही दूसरी तरफ फलदार वृक्षों को लगाने से जंगली जानवर आबादी की ओर नहीं बढ़ेंगे।
प्रमुख ने वन विभाग के अधिकारियों को भी चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगवाने को कहा।इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रधान जानकी चनियाल,मुख्य वन सरक्षक टी आर बिजूलाल,डी एफ ओ डॉ चंद्र शेखर जोशी,एस डी ओ राजकुमार,साक्षी रावत,वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा,क्षे.प. सदस्य मीनू पांडे,मनोज चनियाल, राजेंद्र कोटलिया,ब्लॉक कमांडर धीरेंद्र जीना,वन दरोगा राजेंद्र कठायत,डी के तिवारी जन प्रतिनिधि ग्रामीण वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।





