ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

फौज में भर्ती ना हो पाने के चलते डिप्रेशन में आए बीएससी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

लालकुआं। फौज की तैयारी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे मेधावी छात्र ने आखिरकार हार मान ली, और डिप्रेशन में चला गया, परिणाम स्वरुप संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के जग्गी गांव में निवास करने वाले पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल के युवा पुत्र 24 वर्षीय करन कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

इकलौते पुत्र करन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नवीन चंद्र कांडपाल की एक छोटी बेटी जोकि कॉलेज में पढ़ रही है, जबकि 24 वर्षीय करन ने इसी साल बीएससी की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों का कहना है कि करन बेहद ही शांत एवं खुशमिजाज छात्र था, तथा पढ़ने में सदैव रुचि रखता था प्राध्यापकों के अनुसार वह भारतीय सेना में सेवा करने के लिए अत्यधिक उत्साहित था, तथा कई भर्तियों में गया भर्ती नहीं होने के चलते वह डिप्रेशन में आ गया था।

कॉलेज प्रबंधन ने कई बार उसकी काउंसलिंग भी की, इस बार बीएससी पास आउट होने के उपरांत महाविद्यालय में वह नहीं आया था, करन के आकस्मिक निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है, गत दोपहर को अचानक करन के पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसे तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों का कहना है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते उसकी मौत हुई है, तथा वह भारतीय सेना में भर्ती ना हो पाने के चलते अत्यधिक डिप्रेशन में था।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, अधिवक्ताओं के हित में बड़े फैसले

You missed

error: Content is protected !!