ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नौकरी तलाश रहे उत्तराखंड के युवाओं के खुशखबरी है. आठ से अधिक साल से लटकीबीआरपी-सीआरपी की भर्ती (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और संकुल रिसोर्स पर्सन) के लिए आवेदन शनिवार 29 जून से शुरू हो गई है।

समग्र शिक्षा के अंतर्गत हो रही इस भर्ती अभियान के जरिए 995 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन सेवायोजन विभाग के रोजगार पोर्टल पर जाकर करना है. आवेदन प्रक्रिया दो सप्ताह तक चलेगी।

बीआर-सीआरपी पदों पर भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से होगी. इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं. इसमें 10 फीसदी वैकेंसी सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए आरक्षित है।

नोटिफिकेशन के अनुसार बीआरपी यानी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की 285 वैकेंसी है. जबकि सीआरपी यानी संकुल रिसोर्स पर्सन की 670 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन रोजगार प्रयाग पोर्टल https://rojgarprayag.uk.gov.in/IEP/registration.aspx पर जाकर करना है.

Uttarakhand Teacher Bharti 2024 : शैक्षिक योग्यता

बीआरपी यानी ब्लॉक संदर्भ पर्सन पद के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन 55% अंकों से पास होना चाहिए. जबकि सीआरपी- संकुल संदर्भ पर्सन पद के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

इसके अलावा दोनों पदों के लिए केंद्रीय शिक्षक अर्हता परीक्षा (CTET) या उत्तराखंड शिक्षक अर्हता परीक्षा (UTET) पास किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता भी जरूरी है. सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए बीएड डिग्री व एलटी अनिवार्य है।

बीआरपी और सीआरपी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 42 साल है. सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल निर्धारित की गई है। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  सोनम के बाद अब अंजू निकली बेवफा...' हनीमून पर पति को दी दर्दनाक मौत, पूरी कहानी जान काँप जायेगी रूह

You missed

error: Content is protected !!